Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु जल्द ही इस शहर में सरयू नदी के तट पर बन रहे ‘रामायण आध्यात्मिक वन’ (Ramayana Adhyatmik Van) में भगवान राम के 14 साल के वनवास काल के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे। इकोलॉजिकल फॉरेस्ट एरिया एक ओपन म्यूजियम जैसा होगा और यह अयोध्या ‘मास्टर प्लान’ का हिस्सा है। अयोध्या पुनर्विकास परियोजना के मुख्य योजनाकार दीक्षु कुकरेजा ने न्यूज एजेंसी को बताया, "भगवान राम, रामायण और अयोध्या के साथ सरयू नदी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। प्रस्तावित आध्यात्मिक वन नदी तट का विस्तार है, जिसे पर्यावरण-अनुकूल वन के रूप में तैयार किया गया है।"
