12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के धाम से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भोग भिजवाया जा रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भगवान श्री राम जन्म भूमि के इस पावन आयोजन में 5 लाख लड्डूओं का प्रसाद बनाकर भेजने की घोषणा की है। इन लड्डूओं का वजन 250 क्विंटल रहेगा। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर ये सारे लड्डू बिना पैसे के मुफ्त भेजे जा रहे हैं।
