Get App

Ram Mandir Inauguration: रामलला के भोग के लिए श्री महाकाल मंदिर से भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, 250 क्विंटल होगा वजन

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आ रही है। मुश्किल से इस पावन अवसर के लिए एक हफ्ते का समय भी नहीं है। ऐसे में देश और दुनिया भर से राम मंदिर के लिए खास उपहार भेजे जा रहे हैं। अब बाबा महाकाल के द्वारे से लगभग 5 लाख लड्डू इस पावन दिन में भोग के रूप में भेजे जा रहे हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2024 पर 10:50 AM
Ram Mandir Inauguration: रामलला के भोग के लिए श्री महाकाल मंदिर से भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, 250 क्विंटल होगा वजन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महाकाल की ओर से लगेगा खास भोग

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के धाम से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भोग भिजवाया जा रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भगवान श्री राम जन्म भूमि के इस पावन आयोजन में 5 लाख लड्डूओं का प्रसाद बनाकर भेजने की घोषणा की है। इन लड्डूओं का वजन 250 क्विंटल रहेगा। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर ये सारे लड्डू बिना पैसे के मुफ्त भेजे जा रहे हैं।

राम मंदिर को दुनियाभर से भेजे जा रहे तोहफे

देश और दुनिया के कोने-कोने से रामलला के लिए उपहार भेजे जा रहे हैं। नेपाल और श्रीलंका से भेजे गए ये उपहार बेहद खास हैं। माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरी, नेपाल के जनकपुर से भगवान राम के लिए 3000 से अधिक तोहफे भेजे जा रहे हैं। इनमें चांदी के जूते, गहने और माता सीता के लिए खास साड़ियां भी हैं। ये सारे उपहार राम जानकी मंदिर के पुजारी राम रोशन दास द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे। इनमें से ज्यादातर उपहार सूखे मेवे से बनीं पारंपरिक मिठाइयां रहेंगी। वहीं राम मंदिर में भोग के लिए 5 लाख लड्डू उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका ऐलान कर दिया है।

क्विंटल के भाव से डाले जाएंगे मेवे

22 जनवरी 2024 को होने वाले इस समारोह में देश के कई बिजनेसमैन और कला जगत के लोग शामिल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 5 लाख लड्डूओं का प्रसाद बनाने में 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, 70 क्विंटल चना दाल, 20 क्विंटल रवा, 10 क्विंटल काजू, 5 क्विंटल किशमिश और एक क्विंटल इलायची इस्तेमाल किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें