Ram Mandir: कैसे पहुंचे रामलला की नगरी अयोध्या? बस, ट्रेन या हवाई रूट में कौनसा है सबसे बेहतर, यहां से लें एक-एक जानकारी

Ram Mandir Inauguration: काफी लोग इन दिनों रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आना चाहते हैं, लेकिन बड़ा सवाल उन नए लोगों के लिए खड़ा होता है, जो पहली बार यहां आ रहा है। ये सवाल है- अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है? इसका विस्तार से जवाब चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। फिर भी एक छोटा सा क्लू आपको दे देते हैं कि बस, ट्रेन और हवाई जहाज तीनों के जरिए आप अयोध्या पहुंच सकते हैं

अपडेटेड Jan 09, 2024 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: कैसे पहुंचे रामलला की नगरी अयोध्या? बस, ट्रेन या हवाई रूट में कौनसा है सबसे बेहतर, यहां से लें एक-एक जानकारी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) इस समय भारत का एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। धर्मनगरी अयोध्या अब अपने गहरे धार्मिक इतिहास से तीर्थयात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जैसे-जैसे राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही इस प्रतिष्ठित शहर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। काफी लोग इन दिनों रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आना चाहते हैं, लेकिन बड़ा सवाल उन नए लोगों के लिए खड़ा होता है, जो पहली बार यहां आ रहा है। ये सवाल है- अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है? इसका विस्तार से जवाब चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। फिर भी एक छोटा सा क्लू आपको दे देते हैं कि बस, ट्रेन और हवाई जहाज तीनों के जरिए आप अयोध्या आ सकते हैं, लेकिन कैसे वो आगे जानिए...

बस से कैसे पहुंचे अयोध्या?

सबसे पहले बात करते हैं बस की... उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (USRTC) की बसें अयोध्या और पड़ोसी शहरों जैसे लखनऊ, फैजाबाद और गोरखपुर के बीच नियमित रूप से चलती हैं। ये बस का किराया आपके बजट में है, खासकर छोटी दूरी के लिए।


इसके अलावा कई प्राइवेट बस ऑपरेटर भी अलग-अलग रूट पर यात्रियों को अलग-अलग ऑप्शन देते हैं। अपने बस टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें।

ट्रेन से कैसे पहुंचे अयोध्या?

अब बात करते हैं ट्रेन की... तो अयोध्या का अपना एक रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम अयोध्या धाम जंक्शन है। ये स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लखनऊ, दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर से सीधी ट्रेनें चलती हैं, जो पवित्र शहर तक पहुंचने के लिए एक आरामदायक और आपके बजट में होगा। दूर से यात्रा करने वालों के लिए, कनेक्टिंग ट्रेनें भी आसानी से उपलब्ध हैं।

पॉपुलर ट्रेन रूट:

दिल्ली से अयोध्या: कई ट्रेनें इन दो प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं, जिनकी यात्रा का समय 7 से 14 घंटे तक है। इस रूट पर चलने वालीं कुछ प्रमुख ट्रेन ये हैं:-

- वंदे भारत एक्सप्रेस (आनंद विहार टर्मिनल - अयोध्या कैंट) ये ट्रेन आपको सबसे कम- सिर्फ 7 घंटे के भीतर अयोध्या पहुंचा सकती है।

- कैफियत एक्सप्रेस ये रात को चलती है और इसमें आरामदायक स्लीपर बर्थ हैं।

- फरक्का एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन (DLI) को अयोध्या जंक्शन (AY) से जोड़ती है। रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती है।

लखनऊ से अयोध्या: इस छोटी यात्रा में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं। इस रूट पर लगातार ट्रेनें चलती हैं। अगर आपको दिन में यात्रा करनी है, तो उसके लिए ये सुविधाजनक है।

वाराणसी से अयोध्या: रात में चलने वालीं कई ट्रेनें इन दोनों पवित्र शहरों को जोड़ती हैं, जिनका यात्रा का समय लगभग 8-10 घंटे है। यहां कुछ प्रमुख ट्रेन के डिटेल हैं:-

- जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाराणसी को अयोध्या से 3.5 घंटे में जोड़ती है)

- गंगा सतलज एक्सप्रेस (दोनों शहरों को 4.5 घंटे के भीतर जोड़ती है)

- दून एक्सप्रेस (वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन को 3 घंटे 21 मिनट में अयोध्या जंक्शन से जोड़ती है)

- अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी को अयोध्या से 3.5 घंटे में जोड़ती है, और रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती है)।

बाकी शहरों के लिए सीधी ट्रेनें अयोध्या को दूसरे प्रमुख शहरों जैसे इलाहाबाद, कानपुर, पटना और गोरखपुर से जोड़ती हैं। आप IRCTC जैसी रेलवे बुकिंग वेबसाइट पर अलग-अलग ट्रेन का समय और उपलब्धता चेक कर सकते हैं और वहां से ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे अयोध्या?

अब अयोध्या में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है, जिसे विकसित किया जा रहा है। लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइमरी एयर गेटवे के लिए काम करता है। कई प्रमुख एयरलाइंस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट चलाती हैं। इससे दूर से आने वाले लोगों के लिए ये एक सुविधाजनक ऑप्शन है। यात्रियों को 130 किलोमीटर की आरामदायक यात्रा अयोध्या तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे पर टैक्सियां और बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

Ram Mandir: 1528 से 2024, बड़ी लंबी चली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लड़ाई, कब-कब क्या हुआ, डालें एक नजर

विदेश से आने वालों के लिए: इंटरनेशनल यात्री नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे या मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं और फिर अयोध्या पहुंचने के लिए घरेलू फ्लाइट या ट्रेनों की मदद ले सकते हैं। कई विदेशी एयरलाइंस भी लखनऊ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाती हैं, इस ऑप्शन को भी अपना सकता हैं।

ट्रांसपोर्ट के इतने साधन होने के साथ, अयोध्या पहुंचना पहले से अब कहीं ज्यादा आसान है। चाहे आप आध्यात्मिक तीर्थयात्रा पर निकल रहे हों या बस इस प्राचीन शहर के आकर्षण का दीदार करना चाहते हों.. आपके पास तीनों-बस, ट्रेन और हवाई रूट मौजूद हैं। बस अपना बैग पैक करें, अपने सहूलियत के हिसाब से अपना रूट चुनें और अयोध्या के राममय माहौल का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।