Ram Mandir Iauguration: अयोध्या (Ayodhya) के राम लला मंदिर (Ram Mandir) में कालीन (Carpet) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से आएंगे। भदोही (Bhadohi) जिला प्रशासन ने अयोध्या जिला प्रशासन से बात करके कालीन उपलब्ध कराने की पहल की है। सबसे खास बात ये है कि इन कालीनों के जेल (Jail) में कई कैदी अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस दौरान राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश की गई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी।
