Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, 22 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

Ram Mandir Inauguration: नवरात्रि और धनतेरस की तरह 22 जनवरी को डिलीवरी के लिए लोगों ने अब तक लगभग 22,000 वाहन बुक किए हैं, जबकि सोने और चांदी के राम दरबार, सिक्के और राम मंदिर के आकार की अंगूठियां समेत 78 से ज्यादा प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। राम दरबार के कपड़े गुजरात से यूपी पहुंच रहे हैं

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का दौरा किया (PHOTO-PTI)

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम लला के अभिषेक को देशभर में एक बड़े पर्व की तरह मनाया जाएगा। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घोषणा की है और लोगों से इस अवसर को दिवाली की तरह मनाने की अपील की है।इस दिन राज्य के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा और धार्मिक अनुष्ठान मकरसंक्रांति से शुरू होकर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तक जारी रहेंगे।

नवरात्रि और धनतेरस की तरह 22 जनवरी को डिलीवरी के लिए लोगों ने अब तक लगभग 22,000 वाहन बुक किए हैं, जबकि सोने और चांदी के राम दरबार, सिक्के और राम मंदिर के आकार की अंगूठियां समेत 78 से ज्यादा प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। राम दरबार के कपड़े गुजरात से यूपी पहुंच रहे हैं।

राज्य में करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कोरबार


इस दिन राज्य में 6,500 से ज्यादा शादियां संपन्न होंगी। कुल मिलाकर रामोत्सव के दौरान राज्य में करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, राज्य की कई गर्भवती महिलाओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह के अवसर पर सिजेरियन सेक्शन डिलीवरी के लिए भी अनुरोध किया है।

कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से रिपोट्स में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेजों को 22 जनवरी को सिजेरियन डिलीवरी के लिए लिखित अनुरोध मिल रहे हैं। कुछ ने तो यह भी अनुरोध किया कि उनके बच्चे का जन्म ठीक अभिषेक समारोह के समय हो।

इस बीच, श्री राम मंदिर मॉडल की काफी मांग है। ये तांबे, पीतल, चांदी, हार्डबोर्ड और लकड़ी से बने होते हैं। हस्तशिल्प विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अकेले 15 हजार से ज्यादा हस्तशिल्पी और कारीगर ये मॉडल तैयार कर रहे हैं।

Ram Mandir: अयोध्या एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को 100 चार्टर्ड फ्लाइट उतरने की उम्मीद, यूपी में 5 और एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन

यूपी रेडीमेड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज शाह ने कहा कि टी-शर्ट, टोपी, हुडी और शॉल के साथ भगवा रंग के कपड़ों की मांग ज्यादा है, जिनमें भगवान राम छपे हुए हैं। खादी के कुर्ते और साड़ियों की मांग भी कई गुना बढ़ गई है।

हालांकि दिवाली जैसे जश्न का सबसे ज्यादा फायदा कुम्हारों को होगा। अब तक राज्य में करीब दो करोड़ मिट्टी के दीये बेचे जा चुके हैं।

राज्य सरकार के माटी कला बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में हर जगह मिट्टी के दीयों के लिए भारी ऑर्डर हैं और कुम्हार मांग को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।