Get App

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट पर होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, क्यों खास है ये मुहूर्त?

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने कहा, ''प्राण—प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, आस—पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ। ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 4:44 PM
Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट पर होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, क्यों खास है ये मुहूर्त?
Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट पर होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के मंदिर में प्राण—प्रतिष्ठा (Ram Mandir Prana Pratishtha) की रस्म आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्राण—प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।"

उन्होंने कहा, ''प्राण—प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, आस—पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ। ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है।"

'अयोध्या में आएगी त्रेता युग की याद' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 'रामलला' की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को की जाएगी। इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें