Ram Mandir Inauguration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने शनिवार को दावा किया कि देश के ज्यादातर मुसलमानों का मानना है कि भगवान राम ‘सभी’ के हैं और उन्होंने अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के पक्ष में अपनी राय दी है। गुजरात के एक धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से किए गए सर्वे के नतीजों का हवाला देते हुए, MRM ने दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य चाहते हैं कि ‘तथाकथित’ उलेमा, मौलाना और विपक्षी नेता जो इस्लाम के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका ‘पूर्ण बहिष्कार’ किया जाना चाहिए।
