Ram Mandir Inauguration: एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या के बीच एक स्पेशल फ्लाइट चलाएगी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Maharishi Valmiki International Airport) का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
