Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। देश की कई बड़ी मशहूर हस्तियों समेत कई बड़े फिल्मी सितारों के इस भव्य समारोह का न्योता दिया गया है। भारतीय सिनेमा के इन सितारों को भी इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। अब इन फिल्मी कलाकारों ने अपने मन की बात जाहिर की है और बताया वे रामलला के दर्शन के लिए कितने आतुर हैं।
अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, रणदीप हुडा, अजय देवगन और कई अन्य सेलेब्स को निमंत्रण भेजा गया था। आइए डालते हैं एक नजर कि किस सेलिब्रिटी ने राम मंदिर दर्शन के लिए क्या कुछ कहा।
पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। उन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, बरसों के बाद हमें ये मौका हमें मिला है। यहां तक पहुंचने के लिए कइयों ने बहुत कुछ खोया है, आखिरकार हम राम लला के दर्शन करेंगे। मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
वहीं पर्दे पर माता सीता की किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगी। उन्होंने भी रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभाया था।
दीपिका चिखलिया कहती हैं, "जब मुझे प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार मैं सालों से कर रही थी। मेरे लिए यह बहुत ही भावनात्मक पल है।"
शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना को भी राम मंदिर समारोह का न्योता मिला है। उन्होंने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरे देश के लिए गौरव की बात है। सरकार भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर देश को एक नई पहचान दिलाई है। इसकी भव्यता हम सभी को देखनी चाहिए।" मुकेश खन्ना को बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने के बाद काफी प्रसद्धी मिली है।
एक्टर पंकज त्रिपाठी को भी राम मंदिर समारोह का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा, "इस दिन का इंतजार भक्तों को लंबे समय से था। राम लला के दर्शन करने के लिए कई स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है। वहां आज कल बहुत हाई सिक्योरिटी है। बहुत बड़ा आयोजन है। हम प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाकर राम लला के दर्शन करेंगे।"
पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मैं अटल हूं' की तैयारियों में जुटे हैं। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाया। ये फिल्फ अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित।
अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। जैकी श्रॉफ ने न्योता मिलने के बाद X पर निमंत्रण पत्र के साथ फोटो भी शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हमें 22 जनवरी को अयोध्या में सबसे शुभ श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है।"
उन्होंने कहा, "हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक दिन को लाने के लिए इतने दशकों से शामिल और योगदान देने वाले हर एक व्यक्ति का आभारी हूं।"
एक्टर अनुपम खेर भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुओं ने कई सालों तक संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ी। यह केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बारे में है। तमाम बाधाओं के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। हम सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे।"
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। उनके साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी जाएंगे। अभिषेक बच्चन ने कहा, "मैं यह देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि मंदिर कैसा बना होगा? वहां जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।"