Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। देश की कई बड़ी मशहूर हस्तियों समेत कई बड़े फिल्मी सितारों के इस भव्य समारोह का न्योता दिया गया है। भारतीय सिनेमा के इन सितारों को भी इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। अब इन फिल्मी कलाकारों ने अपने मन की बात जाहिर की है और बताया वे रामलला के दर्शन के लिए कितने आतुर हैं।
