Get App

'अयोध्या में आएगी त्रेता युग की याद' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

Ram Mandir Inauguration: मथुरा ने में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, भारत का सम्मान अब बड़ा है। नया भारत अब दिख रहा है, जो लोग पहले अयोध्या का नाम लेने में भी हिचकिचाते थे, आज वो भी कह रहे हैं कि न्योता मिलेगा, जो हम भी वहां जाएंगे.. यही बदलाव है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 3:58 PM
'अयोध्या में आएगी त्रेता युग की याद' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना
'अयोध्या में आएगी त्रेता युग की याद' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अयोध्या (Ayodhya) का नाम लेने में संकोच करते थे, अब वे भी कहते हैं कि निमंत्रण मिअयोध्या का नाम लेने में संकोच करने वाले भी कहते हैं कि निमंत्रण मिलेगा तो जाएंगे। देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय का सोमवार को वृंदावन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ लोकार्पण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग अयोध्या का नाम लेने और वहां जाने से संकोच करते थे, वह अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण नहीं मिला, निमंत्रण मिलेगा तो हम भी जाएंगे।"

उन्‍होंने यह भी कहा, "डबल इंजन (केंद्र व राज्‍य) की सरकार में यही सबसे बड़ा बदलाव है। आप अगर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे, तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे।"

योगी ने यहां वृंदावन में वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा के ‘षष्ठीपूर्ति समारोह’ में सम्मिलित होने आए थे।

योगी ने कहा कि आप जहां हैं, आपका दायित्व कुछ भी हो सकता है, परंतु सब मिलकर कार्य करें, तो भारत किसी से पीछे नहीं रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें