रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, श्रद्धालु इस दिन से कर पाएंगे दर्शन

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह हर जन-जन के भीतर है। 22 जनवरी के दिन दिवाली सा उत्सव हर-घर के अंदर मनाया जाएगा। ऐसे में अयोध्या दर्शन करने के इच्छुक लोग वहां जाने का सही वक्त जानने के लिए उत्सुक है। बता दें 22 जनवरी को भारी सिक्योरिटी के बीच आम आदमी मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएगा। उनके लिए दर्शन की तारीख और समय पूरी तरह से अलग किया गया है-

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 7:46 AM
Story continues below Advertisement
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले तैयारियां पूरी, उमड़ा जन सैलाब

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आखिर आ ही गया। लोगों का उत्साह अब दोगुना हो गया है। श्रद्धालुओं की आस्था का ये दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में देश और दुनिया के कई दिग्गज आस इस समारोह में उपस्थि होंगे। इतनी भारी सिक्योरिटी के बीच क्या आम आदमी पहली आरती देख पाएगा। कबसे आप कर सकते हैं दर्शन और क्या रहेगा आरती का समय? आइए जानते हैं आपके सवालों का हर जवाब-

मंदिर की देखभाल का जिम्मा किसके पास?

राम मंदिर की देखभाल का सारा जिम्मा और प्रबंधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। इस ट्रस्ट की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। मंदिर का निर्माण भी इसी ट्रस्ट की निगरानी में हो रहा है। देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड ट्रुबो ने मंदिर निर्माण की सारी जिम्मेदारियां उठाई हैं।

आम आदमी के दर्शन के लिए किस दिन से खुलेंगे कपाट?

22 जनवरी को आम लोगों के दर्शन के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। श्रद्धालु 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। अगले दिन से उनके लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मंदिर खुलने का समय?


आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और इसके बाद 2:00 बजे से 7:00 तक खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे के लिए मंदिर को भोग व विश्राम के लिए बंद किया जाएगा।

राम मंदिर में आरती का सही समय जान लीजिए?

राम मंदिर में रामलला की आरती दिन में तीन बार होगी। पहली  सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहते हैं। दूसरी दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरी शाम को 7:30 बजे जिसे संध्या आरती कहते हैं।

राम मंदिर आरती में शामिल होने का तरीका

राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पास लेना पड़ेगा। पास बनवाने के लिए आपके पास वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए। ट्रस्ट के मुताबिक एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल हो पाएंगे।

राम मंदिर में दर्शन के लिए क्या देना होगा कोई शुल्क?

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन बिलकुल मुफ्त है। रामलला के दर्शन के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होगा। दिन में तीन बार आरती होती है जिसे अटेंड करने के लिए आपके पास एक वैलिड पास होना चाहिए। इस पास के बिना आप आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

मंदिर कब पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा?

इस तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मिशन मोड में काम चल रहा है।

Ram Mandir Ayodhya: कंगना, रणदीप समेत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे ये फिल्मी सितारे

राम मंदिर में और किसकी प्रतिमा रहेगी?

अयोध्या के नए राम मंदिर के चार कोनों में चार और देवताओं के मंदिर बनाए गए हैं। एक कोने पर भगवान शिव, दूसरे पर भगवान सूर्य,  फिर मां भगवती और चौथे कोने पर भगवान गणेश का मंदिर है। इसके अलावा अन्नपूर्णा माता और हनुमान जी का भी मंदिर इस परिसर में बनाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।