Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे पटरियों के दोहरीकरण (Doubling) और विद्युतीकरण (Electrification) के कारण 16 से 22 जनवरी तक रेल गाड़ियों (Trains) की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, वंदे भारत समेत 10 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि दून एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेन वैकल्पिक रूट से चलेंगी। दूसरी 14 ट्रेन का परिचालन पर भी प्रभावित रहेगा।
