Ram Mandir Inauguration: अधोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए देश-विदेश से लोग बढ़-चढ़कर दान दे रहे हैं, फिर क्या गरीब और क्या अमीर, जिससे जो बन रहा है, वो भगवान राम के चरणों में अर्पित कर रहा है। लेकिन बड़ी बात ये है कि राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों (Beggars) ने भी दान दिया है और वो भी कोई हजार-दो हजार नहीं बल्कि लाखों में। अब उनके इसी दान का मान रखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) पूजन समारोह में शामिल होने का इन भिखारियों को न्योता भेजा है।
