Ram Mandir: रामनगरी अयोध्यान में राम मंदिर फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। यह देश ही नहीं विदेश में भी इसकी धमक पहुंच रही है। इस बीच मॉरीशस के सांसद महेंद्र गंगाप्रसाद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम मोदी ही अयोध्या को फिर से सुर्खियों में ला सकते थे। उन्होंने इसे करके दिखा दिया है। मॉरीशस में लेबर पार्टी के सांसद गंगाप्रसाद इस समय भारत यात्रा पर हैं। गंगाप्रसाद ने कहा कि "मोदी है तो मुमकिन है।" अयोध्या शहर भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आप कल्पना नहीं कर सकते कि मुझे कितना गर्व महसूस हो रहा है। जैसे आपमें से अधिकांश और हिंदू धर्म के अधिकांश मॉरीशसवासी बहुत खुश और गौरवान्वित हैं कि आज रामजी का मंदिर उसी स्थान पर है जहां उनका जन्म हुआ था।
मॉरीशस सांसद गुगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कामों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र चहक उठा है। इसको हम हर क्षेत्र में देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र फला-फूला है। हम इसे हर क्षेत्र में देख सकते हैं। आज स्कूल-कॉलेज से निकल रहे बच्चे नए भारत को दर्शा रहे हैं। मैं भारत में नई शिक्षा नीति के लिए भी PM मोदी को बधाई देना चाहता हूं। मॉरीशंस एमपी गंगाप्रसाद ने पीएम मोदी को करिश्माई नेता बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो अपने आप में अद्वितीय हैं। उनके नेतृत्व में भारत, भारत का भाग्य और भारत की छवि बदली है।
भारत-मॉरीशस संबंधों पर यह कहा
भारत-मॉरीशस संबंधों पर गंगाप्रसाद ने कहा कि रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मॉरीशसवासियों का भारत के साथ हमेशा बहुत अच्छा रिश्ता रहा है। मोदी के कार्यकाल में यह रिश्ता और मजबूत हो रहा है। मैं इसके लिए नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।