Get App

Ram Mandir के निर्माण पर मॉरिशस के सांसद गदगद, कहा- मोदी है तो मुमकिन है

Ram Mandir: अयोध्या में नए बन रहे श्रीराम मंद‍िर के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह से पहले मॉरीशस के सांसद महेंद गंगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। महेंद्र गंगाप्रसाद ने कहा है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अयोध्या को फिर से लाइमलाइट में लाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2023 पर 10:51 AM
Ram Mandir के निर्माण पर मॉरिशस के सांसद गदगद, कहा- मोदी है तो मुमकिन है
Ram Mandir: मॉरीशस के सांसद ने कहा कि सिर्फ मोदी ही यह सब कर सकते थे। उन्होंने करके दिखाया है।

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्यान में राम मंदिर फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। यह देश ही नहीं विदेश में भी इसकी धमक पहुंच रही है। इस बीच मॉरीशस के सांसद महेंद्र गंगाप्रसाद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम मोदी ही अयोध्या को फिर से सुर्खियों में ला सकते थे। उन्होंने इसे करके दिखा दिया है। मॉरीशस में लेबर पार्टी के सांसद गंगाप्रसाद इस समय भारत यात्रा पर हैं। गंगाप्रसाद ने कहा कि "मोदी है तो मुमकिन है।" अयोध्या शहर भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आप कल्पना नहीं कर सकते कि मुझे कितना गर्व महसूस हो रहा है। जैसे आपमें से अधिकांश और हिंदू धर्म के अधिकांश मॉरीशसवासी बहुत खुश और गौरवान्वित हैं कि आज रामजी का मंदिर उसी स्थान पर है जहां उनका जन्म हुआ था।

पीएम मोदी करिश्माई नेता

मॉरीशस सांसद गुगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के शिक्षा क्षेत्र में क‍िए गए कामों की भी सराहना की है। उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र चहक उठा है। इसको हम हर क्षेत्र में देख सकते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि उनके कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र फला-फूला है। हम इसे हर क्षेत्र में देख सकते हैं। आज स्कूल-कॉलेज से निकल रहे बच्चे नए भारत को दर्शा रहे हैं। मैं भारत में नई शिक्षा नीति के लिए भी PM मोदी को बधाई देना चाहता हूं। मॉरीशंस एमपी गंगाप्रसाद ने पीएम मोदी को करिश्माई नेता बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो अपने आप में अद्वितीय हैं। उनके नेतृत्‍व में भारत, भारत का भाग्‍य और भारत की छवि बदली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें