Get App

Ram Mandir: रामलला को देख किसी के निकाले आंसू, तो कोई हाथ जोड़े खड़ा रहा... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एक-एक पल लोगों ने जिया

Ram Mandir Ayodhya: बहुत से लोग राम लला की मूर्ति के सामने आते ही अपने टेलीविजन पर पुष्प वर्षा करने लगे। उस अनुपम छटा को देखकर कुछ रो रहे थे, तो कुछ भाव में डूबे थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होते ही देशभर के मठ मंदिर 'सीता राम, सीता राम और जय श्री राम' के नारों से गूंजने लगे। गूंज रहे वैदिक मंत्रों के बीच जब नीलवर्णी भगवान राम तमाम आभूषणों और फूल मालाओं से लदे दुनिया के सामने आए, तो करोड़ों लोगों के सिर अपने आराध्य के चरणों में झुक गए

Brijesh Shuklaअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 6:40 PM
Ram Mandir: रामलला को देख किसी के निकाले आंसू, तो कोई हाथ जोड़े खड़ा रहा... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एक-एक पल लोगों ने जिया
Ram Mandir Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' अनुष्ठान के दौरान राम लला की मूर्ति के सामने पूजा की (PHOTO-PTI)

Ram Mandir Ayodhya: 'बरनत छवि जहं तहं सब लोगू। अवसि देखिए देखन जोगू।' लगभग 500 साल के बाद भगवान राम लला एक बार फिर भव्य मंदिर में विराजमान हुए। ठीक उसी गर्भगृह में जहां पर लोगों का विश्वास है कि राम लला का जन्म वहीं हुआ था। जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और दूसरे उपस्थित यजमानों ने भगवान राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया, तब पूरा देश भगवान की जय-जय से गूंज उठा और ये एक ऐसा इतिहास बन गया, जिसे लोग सदियों तक याद करेंगे। एक ऐसा भव्य मंदिर जिसे लोग हमेशा देखने आते रहेंगे। ऐसी घटना, जो केवल इतिहास ही नहीं पुराणों में भी दर्ज हो गई। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी न केवल वहां मौजूद 6000 विशिष्ट अतिथि थे, बल्कि पूरी दुनिया ने इसे अपनी आंखों से देखा। बेहद अद्भुत दृश्य था, अवर्णीय था।

इस समारोह का एक-एक पल लोगों ने जिया। बहुत से श्रद्धालुओं के आंखों में आंसू थे। लोग भाव से भरे हुए थे। 84 सेकंड के सबसे महत्वपूर्ण मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हुआ। गूंज रहे वैदिक मंत्रों के बीच जब नीलवर्णी भगवान राम तमाम आभूषणों और फूल मालाओं से लदे दुनिया के सामने आए, तो करोड़ों लोगों के सिर अपने आराध्य के चरणों में झुक गए।

अनुपम छटा को देक भाव में डूबे लोग

बहुत से लोग राम लला की मूर्ति के सामने आते ही अपने टेलीविजन पर पुष्प वर्षा करने लगे। उस अनुपम छटा को देखकर कुछ रो रहे थे, तो कुछ भाव में डूबे थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होते ही देशभर के मठ मंदिर 'सीता राम, सीता राम और जय श्री राम' के नारों से गूंजने लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें