टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल हैं। अपनी सादगी और दरियादिली की वजह से चर्चा में हमेशा बने रहते हैं। देश-विदेश में रतन टाटा का नाम है। लेकिन उनके छोटे भाई जिमी टाटा (Jimmy Tata) के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसकी वजह ये है कि जिमी टाटा को सुर्खियों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो चुपचाप अपना काम करना पसंद करते हैं।
जिमी टाटा के बारे में उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने एक ट्वीट कर उनके जीवन के बारे में रूबरू कराया है। बता दें कि जिमी टाटा भी रतन टाटा की तरह अविवाहित है। जिमी रतन टाटा से 2 साल छोटे हैं। उन्होंने टाटा में अपनी नौकरी की है और 90 के दशक में रिटायर हो गए हैं।
हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया में जिमी टाटा (Jimmy Tata) के मुंबई के कोलाबा स्थित 2 बीएचके फ्लैट की फोटो शेयर की है। साथ में उन्होंने जिमी टाटा का परिचय देते हुए लिखा, “’रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा के बारे में जानते हैं। ये मुंबई के कोलाबा में दो बेडरूम के फ्लैट में रहते हैं। टाटा ग्रुप की तरह सुर्खियों से बहुत दूर। हर्ष गोयनका के मुताबिक, जिमी की बिजनेस में कभी दिलचस्पी नहीं रही। वो स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी हैं और हर बार हर्ष गोयनका को हरा देते हैं।
जिमी टाटा, रतन टाटा के छोटे भाई हैं जबकि नोएल टाटा (Noel Tata) उनके सौतेले भाई हैं। जिमी टाटा ने 90 के दशक में रिटायर होने से पहले टाटा की कई कंपनियों में काम किया है। इतना ही नहीं जिमी टाटा संस और कई अन्य टाटा कंपनियों में शेयह होल्डर भी हैं। इसके साथ ही वो सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिमी कभी भी मोबाइल नहीं रखते हैं और अखबारों से ही उन्हें देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। इसके बावजूद वह टाटा ग्रुप में होने वाली हर गतिविधि से हमेशा अपडेट रहते हैं।