Get App

RBI ने भारतीय बैंकों का स्ट्रेस टेस्ट करके कहा- CS, SVB जैसा रिस्क भारतीय बैंकों में नहीं

सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने एक्सक्लूसिव सूत्रों के हवाले से कहा कि आरबीआई ने कहा है कि स्ट्रेट टेस्ट में मिनिमम कैपिटल रिक्वायरमेंट के नीचे कोई बैंक नहीं मिला। आरबीआई ने HELD TO MATURITY के आधार पर स्ट्रेस टेस्ट किया। भारतीय बैंकों ने आरबीआई ने क्रेडिट सुइस, SVB संकट के बाद का स्ट्रेस टेस्ट किया

Lakshman Royअपडेटेड May 09, 2023 पर 1:46 PM
RBI ने भारतीय बैंकों का स्ट्रेस टेस्ट करके कहा- CS, SVB जैसा रिस्क भारतीय बैंकों में नहीं
RBI ने कहा कि क्रेडिट सुइस, SVB संकट के बाद भारतीय बैंकों पर अपनी निगरानी बढ़ाई है। भारतीय बैंकों में CS, SVB जैसा रिस्क नहीं है

कल यानी कि सोमवार 8 मई को वित्त मंत्री ने FSDC की बैठक ली जिसमें इकोनॉमी की समीक्षा की गई। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समेत दूसरे फाइनेंशियल रेगुलेटर के चीफ भी शामिल हुए थे। इस बैठक में RBI ने कहा कि उनके द्वारा भारतीय बैंको का स्ट्रेस टेस्ट किया गया है। स्ट्रेस टेस्ट के मुताबिक बैंकों में रिस्क नहीं है। RBI के मुताबिक ब्याज दरों के रिस्क टेस्ट में सभी बैंक पास हो गये हैं। बैंक ने कहा कि MINIMUM CAPITAL REQUIREMENT के नीचे कोई बैंक नहीं है। आरबीआई ने जानकारी दी है कि HELD TO MATURITY के आधार पर स्ट्रेस टेस्ट हुआ।

इस खबर पर एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने कहा कि RBI स्ट्रेस टेस्ट में बैंकों में रिस्क नहीं है। कल संपन्न हुई FSDC की बैठक में RBI ने ये जानकारी दी है। आरबीआई ने कहा कि यील्ड में 300 bps तक बदलाव करके देखा गया। जबकि ब्याज दरों के रिस्क टेस्ट में सभी बैंक पास हो गये हैं।

सिर्फ 1 दिन में एक्सपर्ट्स ने कमाये 2% से ज्यादा के रिटर्न, आज तीनों ने 7 स्टॉक्स पर लगाया दांव

आरबीआई ने आगे कहा कि मिनिमम कैपिटल रिक्वायरमेंट के नीचे कोई बैंक नहीं मिला। ये स्ट्रेस टेस्ट HELD TO MATURITY के आधार पर हुआ। आरबीआई ने क्रेडिट सुइस, SVB संकट के बाद भारतीय बैंकों का स्ट्रेस टेस्ट किया। जिसके बाद आरबीआई ने कहा कि भारतीय बैंकों में CS, SVB जैसा रिस्क नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें