Get App

RBI monetary policy : वित्त वर्ष 2025 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% से घटा कर 6.6% किया गया

RBI गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के दूसकी तिमाही का जीडीपी ग्रोथ आंकड़ा अनुमान से बहुत कम रहा है। दुसरी तिमाही में स्लोडाउन के बाद रिकवरी जारी है। रूरल डिमांड बढ़ी है लेकिन अर्बन डिमांड में धीमापन है। वित्त वर्ष 2025 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2 फीसदी से घटा कर 6.6 फीसदी रखा गया है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
RBI ने रेपो रेट और CRR दरें बरकरार रखीं हैं। इसके साथ ही MPC का पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख भी बरकरार रखा गया है

RBI एमपीसी का फैसला आ गया है। एमपीसी के फैसलों के बारे में जनकारी देते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट और CRR दरें बरकरार रखीं हैं। इसके साथ ही MPC का पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख भी बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि RBI का मुख्य काम महंगाई को काबू करना है। प्राइस स्टेबिलिटी के साथ ग्रोथ भी जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके अलावा Standing Deposit Facility रेट को 6.25% पर और Marginal Standing Facility रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख बरकरार रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल ट्रेड में मजबूती और वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी है। MPC के 6 में से 4 सदस्य इन फैसलों के पक्ष में हैं।

RBI Monetary Policy Meeting MPC Live: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, FY25 में 4.8% रह सकती है महंगाई

रूरल डिमांड बढ़ी है लेकिन अर्बन डिमांड में धीमापन


इकोनॉमिक ग्रोथ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के दूसकी तिमाही का जीडीपी ग्रोथ आंकड़ा अनुमान से बहुत कम रहा है। दुसरी तिमाही में स्लोडाउन के बाद रिकवरी जारी है। रूरल डिमांड बढ़ी है लेकिन अर्बन डिमांड में धीमापन है। वित्त वर्ष 2025 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2 फीसदी से घटा कर 6.6 फीसदी रखा गया है। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.4 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल ट्रेड में मजबूती और वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी है। MPC के 6 में से 4 सदस्य इन फैसलों के पक्ष में हैं।

महंगाई अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% किया गया

आरबीआी गवर्नर ने आगे कहा कि FY25 के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% किया गया है। वहीं, Q4FY25 CPI अनुमान 4.2% से बढ़ाकर 4.5% किया गया है। Q1FY26 CPI अनुमान 4.3% से बढ़ाकर 4.6% किया गया है।

बैंकों के लिए CRR घटाकर 4% किया

बैंकों के लिए CRR 4.5% से घटाकर 4% कर दिया गया है। कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में 0.50% कटौती की गई है। इससे सिस्टम में सिस्टम में 1.16 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त कैश आएगा। कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 0.50% घटाकर 4% किया गया है।

फाइनेंशियल सेक्टर की सेहत कई वर्षों से बेहतर

शक्ति कांत दास ने आगे कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर की सेहत कई वर्षों से बेहतर स्थिति में है। UNCLAIMED DEPOSIT पर बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं। अप्रैल से 4 दिसंबर तक FPI इनफ्लो 930 करोड़ डॉलर रहा है। FCNR डिपॉजिट पर ब्याज की अधिकतम सीमा बढ़ाई जाएगी। कम्युनिकेशन बढ़ाने के लिए PODCAST शुरू करेंगे। किसानों के लिए कोलेटरल फ्री लोन की सीमा बढ़ाई गई है। किसान कोलेटरल फ्री लोन सीमा 1.6 लाख से बढ़कर 2 लाख कर दी गई है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 06, 2024 10:35 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।