Republic Day 2023: देश आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड बेहद खास होग। इसके पहले इस परेड तो राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में 27 झांकियां देश की खूबसूरती और सशक्त भारत की झलक पेश करेंगी। 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी झांकियां पेश करेंगी। इसके अलावा मंत्रालय से 6 झांकियां और रक्षा मंत्रालय से 4 झांकियां उतरेंगी। परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी। इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा।
