रितेश अग्रवाल को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलावा, शेयर की खास तस्वीरें

OYO सीईओ रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर के लिए मिले इनवाइट को X पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इसे एक गर्व का अवसर बताया है। एक्स पर लिखे पोस्ट पर उन्होंने यूपी सरकार को प्रोग्रेसिव पॉलिसीज बनाने के लिए धन्यवादी भी दिया। साथ ही बताया कि OYO श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 12:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिलने पर जाहिर की खुशी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन अब और करीब आ रहा है। ऐसे में वहां पर आमंत्रित VIP भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच OYO के CEO रितेश अग्रवाल 22 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में शामिल होने की खुशी जाहिर की। X पर रितेश अग्रवाल ने इनविटेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

रितेश अग्रवाल ने शेयर किया कार्ड

रितेश अग्रवाल ने राम मंदिर के लिए मिले बुलावे को खुशी और गर्व का अवसर बताया है। साथ ही CEO ने अयोध्या को आने वाले समय में आध्यात्मिक टूरिज्म का हब बताया है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया जिनकी फ्रेंडलि पॉलिसीज की मदद से OYO को सिटी में अपनी पहुंच बनाने में मदद मिली। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखते हैं कि ये निमंत्रण पत्र मेरे लिए काफी खुशी का मौका है। 22 जनवरी को होने वाला प्राण प्रतिष्ठा का समारोह भारत में आध्यात्मिकता का एक नया अध्याय खोलने जा रहा है।


अयोध्या राम मंदिर से होने वाले विकास के लिए यूपी सरकार को कहा धन्यवाद

रितेश अग्रवाल ने सरकार को धन्यवाद देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश की प्रोग्रेसिव पॉलिसीज और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की मदद से राज्य में तेजी से टूरिज्म और बिजनेस के लिए एन्वायरमेंट क्रिएट हो रहा है। नए अवसरों की मदद से OYO अब तक अयोध्या में तेजी से अपने पांव पसार पाया है। कुल 50 प्रॉपर्टीज ने OYO को अपनाया है।साथ ही OYO सीईओ ने ऐलान किया कि वो पूरी तरह से अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Gold Rate: आज फिर महंगा हुआ सोना, गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का है प्लान, तो पहले चेक कर लें रेट

देश की अन्य हस्तियों को भी भेजा गया है बुलावा

रितेश अग्रवाल के शेयर किए गए इनविटेशन कार्ड में राम मंदिर और अयोध्या का स्कैच बना हुआ है। साथ ही कार्ड के भीतर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख और समय लिखा हुआ है। इस समारोह में काफी हाई प्रोफाइल लोग शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पावन अवसर पर मौजूद रहेंगे। रितेश अग्रवाल के अलावा रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर को भी न्यौता भेजा जा चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।