सलमान ने किया ऐलान, बॉलीकॉइन के साथ अपना NFT कलेक्शन करेंगे लॉन्च

अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान ने भी NFT कलेक्शन लॉन्च करने का ऐलान किया है

अपडेटेड Oct 18, 2021 पर 2:18 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीकॉइन (BollyCoin) के साथ अपना NFT कलेक्शन लॉन्च करने का ऐलान किया है। खान ने सोशल मीडिया पर अपने NFT कलेक्शन को लॉन्च करने की घोषणा की। बता दें कि एक हफ्ते पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने नॉन-फंजिबल टोकन (non-fungible token -NFT) कलेक्शन लॉन्च किया था। इसके बाद सलमान ने ऐलान किया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, आ रहा हूं मैं NFT लेकर, सलमान खान स्टेटिक NFTs बहुत जल्द @bollycoin पर आ रहे हैं। स्टे ट्यून भाई लोग!

 

Aa raha hoon main, NFTs leke. Salman Khan Static NFTs coming on @bollycoin. Stay tuned, bhai log! https://t.co/auNNbccZJX

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।