Get App

'...तो हम कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं' खेल मंत्रालय से WFI का सस्पेंशन हटाने की अपील करेंगे संजय सिंह

सरकार ने रविवार को WFI की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया, क्योंकि उसका मानना है कि ‘उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नोटिस दिए बिना’ अंडर-15 (U-15) और अंडर-20 (U-20) नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’ की गई। साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने WFI को निलंबित करने के फैसले का स्वागत किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2023 पर 8:04 PM
'...तो हम कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं' खेल मंत्रालय से WFI का सस्पेंशन हटाने की अपील करेंगे संजय सिंह
'...तो हम कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं' खेल मंत्रालय से WFI का सस्पेंशन हटाने की अपील करेंगे संजय सिंह

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि वह सरकार को अपनी स्थिति के बारे में बताकर निलंबन (Suspension) रद्द करने की मांग करेंगे। उनका पक्ष है कि उन्होंने फैसले करते समय किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और अगर मामले का समाधान नहीं होता, तो वे कानूनी विकल्प भी तलाश कर सकते हैं। सरकार ने रविवार को WFI की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया, क्योंकि उसका मानना है कि ‘उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नोटिस दिए बिना’ अंडर-15 (U-15) और अंडर-20 (U-20) नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’ की गई।

संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "हम खेल मंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं और उनसे निलंबन हटाने का आग्रह करते हैं। अगर बातचीत से मामला नहीं सुलझता तो हम कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम सरकार को बताएंगे कि हमने निर्णय करते समय नियमों का पालन किया है। हम सबूत पेश करेंगे। जो भी फैसले किए गए वह सर्वसम्मति से किए गए। ये मेरा कोई निजी फैसला नहीं था। 24 राज्य संघों ने हलफनामे दिए थे और हमारे पास ईमेल हैं। हमारे पास सब कुछ लिखित में है।"

इस बीच WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ आंदोलन में प्रमुख चेहरा रही साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने WFI को निलंबित करने के फैसले का स्वागत किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें