Get App

SBI ने जब्त की UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर की प्रॉपर्टी, 53 करोड़ का कर्ज न चुकाने के चलते हुआ एक्शन

नागर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड को बैंक से कर्ज दिया गया था और सांसद मलूक नागर और उनके भाई राजवीर नागर गारंटर थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2021 पर 5:05 PM
SBI ने जब्त की UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर की प्रॉपर्टी, 53 करोड़ का कर्ज न चुकाने के चलते हुआ एक्शन
मलूक नागर बिजनौर से सांसद हैं (FILE)

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद मलूक नागर (Malook Nagat) और उनके भाई के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी संपत्ति जब्त (Property Seized) कर ली है। बैंक ने ये कार्रवाई सांसद की तरफ से 53 करोड़ का कर्ज न चुकाने के चलते की है। अब बैंक जब्त की गई प्रॉपर्टी को नीलाम करके अपना कर्ज वसूलेगा। मलूक नागर बिजनौर से सांसद हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने इसे लेकर एक विज्ञापन भी जारी किया। इसमें कहा गया कि नागर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड को बैंक से कर्ज दिया गया था और सांसद मलूक नागर और उनके भाई राजवीर नागर गारंटर थे।

बैंक मुताबिक, साल 2017 में मलूक नागर और उनके भाई को 60 दिनों के भीतर 53 करोड़ 65 लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए कहा गया, लेकिन नोटिस पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद ये रकम बढ़ती चली गई।

अब बैंकों के लिए 3 महीने के अंदर डिपॉजिटर्स का पैसा लौटाना जरूरी, Deposit Guarantee पर बोले पीएम मोदी

अब SBI ने 9 दिसंबर को मलूक नागर की हापुड़ जिले के ग्राम शकरपुर में स्थित दूध डेयरी और इसके नजदीक 11 प्लॉट और मेरठ के रक्षापुरम में 4 प्लॉट को जब्त कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें