विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कोवोवैक्स वैक्सीन (Covovax Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। Covavax, नोवावैक्स (Novavax Inc) की Covid-19 वैक्सीन का वर्जन है, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में बनाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कोवोवैक्स वैक्सीन (Covovax Vaccine) के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। Covavax, नोवावैक्स (Novavax Inc) की Covid-19 वैक्सीन का वर्जन है, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में बनाया गया है।
एक प्रेस रिलीज में कहा, "आज, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने NVX-CoV2373 के लिए एक इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (EUL) जारी की, जिसमें SARS-CoV-2 वायरस के खिलाफ WHO मान्यता प्राप्त टीकों के समूह का विस्तार किया गया। कोवोवैक्स नाम की वैक्सीन, नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा तैयार की गई है और यह COVAX फैसिलिटी पोर्टफोलियो का हिस्सा है, जो निम्न-आय वाले देशों में ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए चल रही कोशिशों काफी बढ़ावा देगा।"
वहीं SII के CEO अदार पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा, "यह अभी तक Covid-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है, कोवोवैक्स के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए WHO की तरफ से अप्रूवल मिल गया। ये वैक्सीन बेहद सुरक्षित और असरदार रिजल्ट दे रही है। इस महान सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
WHO के डॉ. मारियांगेला सिमाओ ने कहा, "यहां तक कि नए वेरिएंट्स के उभरने के बावजूद, वैक्सीन लोगों को गंभीर बीमारी और SARS-COV-2 से होने वाली मौतों से बचाने के लिए सबसे प्रभावी उपकरणों में से एक हैं।"
25 जून को, SII के CEO अदार पूनावाला ने कहा था कि सीरम इंस्टिट्यूट ने कोवोवैक्स के पहले बैच का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जो नोवावैक्स द्वारा विकसित एक Covid-19 वैक्सीन है।
सिमाओ ने कहा, "इस लिस्टिंग का उद्देश्य विशेष रूप से कम आय वाले देशों में पहुंच बढ़ाना है, जिनमें से 41 ऐसे देशे हैं, जो अभी भी अपनी आबादी का 10 प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं कर पाए हैं, जबकि 98 देश 40 प्रतिशत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे हैं।"
अदार पूनावाला ने मार्च में कहा था कि भारत में कोवोवैक्स का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है और कंपनी को इस साल सितंबर तक इसे लॉन्च करने की उम्मीद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।