बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले एक कुख्यात अपराधी को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी राहुल सांगा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी एक अन्य मामले में हुई है। लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि यह शख्स बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने मुंबई में अभिनेता के घर की रेकी भी की थी।
पूछताछ में उसने राहुल ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर है और इससे पहले चार लोगों की हत्या कर चुका है। उसने बताया कि सलमान के काला हिरण के शिकार को लेकर वह एक्टर से नफरत करता था और सलमान को मारने के प्लान को अंजाम देने के लिए वह मुंबई भी गया था। वहां उसने सलमान के घर की रेकी की और उनके आने-जाने से लेकर तमाम जरूरी सुचनाएं जुटाईं थीं।
मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के रहने वाले राहुल सांगा को क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। वह राशन डीलर प्रवीण की हत्या का आरोपी है। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अबी एक आरोपी फरार है। ये सारे आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के शार्पशूटर हैं। इसी हत्याकांड को लेकर हुई पूछताछ में आरोपियों में सलमान खान की हत्या की साजिश को लेकर खुलासा किया है।
इस वजह से बची सलमान की जान
पुलिस के मुताबिक, शार्प शूटर ने बताया है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई ने उसे सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी सौंपी थी। राहुल रेकी की पूरी जानकारी राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया करता था। राहुल के मुंबई से लौटकर आते लॉकडाउन लग गया। इस वजह से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।