Shashi Tharoor News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (19 मार्च) को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सरकार के रूख की कांग्रेस नेता शशि थरूर की तरफ से की गई सराहना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कुशल कूटनीति का समर्थन बताया। थरूर ने मंगलवार (18 मार्च) को कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी भरी बात साबित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण देश अब उस स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए भूमिका निभा सकता है।
