Get App

Six Airbags Mandatory: सरकार ने गाड़ियों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए आगे बढ़ाया

Airbags Mandatory: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गडकरी ने बताया कि सरकार ने कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को 1 अक्टूबर 2023, एक साल तक के लिए टालने का फैसला किया है

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 3:46 PM
Six Airbags Mandatory: सरकार ने गाड़ियों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए आगे बढ़ाया
सरकार ने गाड़ियों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए आगे बढ़ाया

Six Airbags Mandatory: केंद्र सरकार ने गाड़ियों में 6 एयरबैग (Six Airbags) अनिवार्य करने के अपने प्रस्ताव को एक साल तक के लिए टाल दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गडकरी ने बताया कि सरकार ने कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को 1 अक्टूबर 2023, एक साल तक के लिए टालने का फैसला किया है।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "गाड़ी की लागत और वेरिएंट से ज्यादा मोटर गाड़ियों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा है। उनकी सुरक्षा ही हमारी प्रथामिकता है।"

गडकरी ने लिखा, "ऑटो इंडस्ट्री के सामने आ रही ग्लोबल सप्लाई चेन में मुश्किलों और आर्थिक पहलू पर पड़ने वाले इसके गंभीर असर को ध्यान में रखते हुए, 01 अक्टूबर 2023 से पैसेंजर कारों (M-1 कैटेगरी) में कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।"

गडकरी ने पहले देश में कारों के लिए सुरक्षा मानदंडों को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि उन्हें छोटी कारों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सुरक्षा के बारे में भी सोचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें