Get App

सोनू सूद ने ट्रोलर्स को दिखाया आईना, कहा मुझे ट्रोल करने के बजाय बाहर आकर मदद करो

सोनू सूद ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान जब लोगों की सहायता की थी, उस पर उनके काम को लेकर सवाल खड़े किए गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2020 पर 7:02 PM
सोनू सूद ने ट्रोलर्स को दिखाया आईना, कहा मुझे ट्रोल करने के बजाय बाहर आकर मदद करो

Sonu Sood: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, देश के प्रवासी मजदूर इधर-उधर भटक रहे थे, तब उनके सामने सोनू सूद एक मसीहा बनकर सामने आए। क्या प्रवासी मजदूर, क्या किसान और क्या छात्र, ऐसे कोई भी नहीं रहे, जिसकी सोनू सूद ने मदद नहीं की हो। सबको सकुशल घर तक पहुंचाया। उसका किराया भी नहीं लिया। हर जरूरतमंद के लिए सोनू सूद ने अपने हाथ आगे बढ़ाए। हालांकि सोनू सूद के इस परोपकारी काम को कुछ टारगेट किया और कुछ यूजर्स ने उनके इस काम को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि ट्रोलर्स ने तो सोनू सूद को फ्रॉड तक कह डाला। हालांकि उस समय सोनू सूद ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन अब उन्होंने अपनी टिप्पणी की है।

बरखा दत्त (Barkha Dutt) के साथ एक इंटरव्यू में ट्रोल को जवाब देते हुए सूद ने कहा कि हो सकता है जिन्होंने मुझे ट्रोल किया, उनका यही पेशा (profession) हो, इसके लिए उनको पे भी किया जाता होगा। लेकिन इसका मेरे ऊपर कोई असर नहीं पड़ता और जो मैं करता हूं वो मैं करता रहूंगा।

सोनू सूद सबूत के साथ अपने ऊपर लगाए फ्रॉड के आरोपों का जवाब दिया। सोनू सूद ने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि मैंने कुछ नहीं किया, मेरा जवाब उनके लिए ये है कि मैंने जितने लोगों की मदद की है, सबका डेटा बेस मेरे पास है। 7,03,246 लोगों की मैंने मदद की है। इन लोगों के घर का पता, फोन नंबर, आधार नंबर सब कुछ मेरे पास रिकॉर्ड में दर्ज है। जिन सभी स्टूडेंट्स की मैने मदद की है, उन सबकी मेरे पास डिटेल्स है। मैं किसी को सफाई नहीं देना चाहता, लेकिन मेरे पास डेटा है। मुझे ट्रोल करने के बजाय बाहर आइये और किसी की मदद की कीजिए।

यह पहली बार नहीं है कि सोनू सूद को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने पर सवाल उठाए गए हों। इससे पहले उनके ऊपर आरोप लगाए गए थे कि वो राजनीति में जाना चाहते हैं । लेकिन सूद ने कहा था कि नो इस समय उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि उनके पास अभी भी अभिनेता के रूप में बहुत काम है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें