पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद भी की थी। गायकवाड़ लंदन किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज भी कराए थे। एक महीना पहले वो भारत आए थे और बड़ौदा में अपना इलाज करा रहे थे। गायकवाड़ की मदद के लिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव बीड़ा उठया था। उन्होंने अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद भी अपने साथी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए थे।
