Asia Cup Hockey 2022: भारत की युवा हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशिया कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पहले क्वार्टर के आखिरी 5 मिनट में जापान ने बराबरी का गोल दागने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम काफी मजबूत दिखी। जापान को 20वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिन्हें भारतीय गोलकीपर ने गोल में बदलने नहीं दिया

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय टीम के लिए सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने मैदानी गोल दागा

Asia Cup Hockey 2022: भारत की युवा हॉकी टीम ने जापान को 1.0 से हराकर एशिया कप में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीत लिया है। दक्षिण कोरिया से 4.4 से ड्रॉ खेलने के बाद गोल अंतर के आधार पर फाइनल में जगह बनाने से चूकी गत चैम्पियन भारतीय टीम के लिए सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने मैदानी गोल दागा। इसके बाद भारतीय टीमने चुस्ती दिखाते हुए जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया।

भारत ने पहले पांच मिनट में कई हमले बोले लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सातवें मिनट में उत्तम सिंह ने जवाबी हमले पर दाहिने फ्लैंक से राजकुमार को गेंद सौंपी जिसने जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर गोल दाग दिया। तीन मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका।


पहले क्वार्टर के आखिरी पांच मिनट में जापान ने बराबरी का गोल दागने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम काफी मजबूत दिखी। जापान को 20वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें भारतीय गोलकीपर ने गोल में बदलने नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन तीसरे क्वार्टर में लय कायम नहीं रख सकीं।

ये भी पढ़ें- तुर्की ने भारत से भेजे गए 56,877 टन गेहूं से लदे जहाज को वापस भेजा, कहा- 'अनाज में रूबेला वायरस है'

ब्रेक के बाद जापान ने आक्रामक खेल दिखाकर फिर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर बनाए, लेकिन भारतीय युवा टीम को भेद नहीं सके। भारत को एक और गोल करने का मौका भी मिला लेकिन एसवी सुनील के पास पर राजकुमार का शॉट ऊपर से निकल गया।

आखिरी दो क्वार्टर में जापानियों ने काफी कोशिश की, लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में भारतीय टीम बहुत चुस्त थी। जापान को 48वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले जिन पर गोल नहीं हो सका। फाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।