Asia Cup Hockey 2022: भारत की युवा हॉकी टीम ने जापान को 1.0 से हराकर एशिया कप में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीत लिया है। दक्षिण कोरिया से 4.4 से ड्रॉ खेलने के बाद गोल अंतर के आधार पर फाइनल में जगह बनाने से चूकी गत चैम्पियन भारतीय टीम के लिए सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने मैदानी गोल दागा। इसके बाद भारतीय टीमने चुस्ती दिखाते हुए जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया।
