Asia Cup 2023: भारत-पाक मुकाबला हुआ रद्द, कल दोबारा होगा मैच

Asia Cup 2023: आज भारत और पाक के बीच इस एशिया कप का दूसरा मुकाबला हो रहा है। फिर एक बार बारिश ने मैच के रोमांच को खत्म कर दिया। हालांकि 90 मिनट का कट ऑफ टाइम लिया गया था। इसके साथ ही मैच को 50 ओवर्स से कम करके 20 ओवर्स का भी किया गया। ग्राउंड के निरीक्षण के बाद मुकाबले को आज के लिए टाल दिया गया है।

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 9:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत-पाक मुकाबला फिर बारिश से धुला, आउटफील्ड अभी भी गीली

Asia Cup 2023: 10 सितंबर को भारत-पाक के एशिया कप मुकाबले में फिर एक बार बारिश ने दखल दे दी। जहां पहले कट ऑफ टाइम  60 मिनट रखा गया था वहीं उसे बढ़ाकर इसे 90 मिनट का कर दिया गया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 20 ओवर का मैच भी कट ऑफ टाइम रात 10.36 बजे के बाद तय किया गया है। हालांकि ग्राउंड के निरीक्षण के बाद मैच को रद्द कर दिया गया। अब कल रिजर्व डे पर भारत और पाक का मुकाबला रखा गया है। लोग अपनी आज की ही टिकटों के साथ कल होने वाले मैच को देख पाएंगे।

भारत की अब तक की परफॉर्मेंस

अभी तक हुए मुकाबले में भारत ने 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 147 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 56 रन और शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 58 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने मैच रुकने तक 16 गेंदों में 8 रन बनाए और वहीं केएल राहुल ने उनका साथ देते हुए 28 गेंदों में 17 रन बनाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एशिया कप को लेकर काफी मीम भी बनाए जा रहे हैं। इन मीम्स में भारत-पाक के मुकाबले को बाढ़ के बीच होता दिखाया जा रहा है।


Wipro के खिलाफ इंसॉल्वेंसी याचिका खारिज, बकाया रकम भुगतान नहीं करने के मामले में की गई थी शिकायत

भारत की टीम के लिए रिजर्व डे

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का पहला मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। उस मैच में भी टीम इंडिया ने पहली पारी खेल ली थी लेकिन पाकिस्तान की टीम को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अगर किसी भी वजह से आज हो रहा भारत-पाक का यह मैच पूरा नहीं हो सका तो यह रिजर्व डे पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि सुपर फोर में भारत-पाक का इकलौती ऐसी टीमें हैं जिनके मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।