Asian Athletics Championships: हुनमान जी होंगे एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कॉट

एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, हनुमान जी पूरे साहसिक काम में भगवान राम की सेवा में गति, शक्ति, साहस और ज्ञान समेत असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन करते रहे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये गहरी होती चली है, आखिरकार ये साबित होता है कि हनुमान की सबसे बड़ी क्षमता, असल में, उनकी दृढ़ वफादारी और भक्ति है। वे शक्ति, बुद्धि और विवेक का उत्तम संयोजन हैं

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 7:39 PM
हुनमान जी होंगे एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कॉट

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Asian Athletics Championships) के लिए हनुमान जी (Lord Hanuman) को आधिकारिक मैस्कॉट (mascot) यानी शुभंकर चुना गया है। ये स्पोर्ट्स इवेंट 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक, थाईलैंड में होने जा रहा है। आयोजन का 24वां एडिशन एथलेटिक्स के लिए एशिया की गवर्निंग बॉडी की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "हनुमान जी पूरे साहसिक काम में भगवान राम की सेवा में गति, शक्ति, साहस और ज्ञान समेत असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन करते रहे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये गहरी होती चली है, आखिरकार ये साबित होता है कि हनुमान की सबसे बड़ी क्षमता, असल में, उनकी दृढ़ वफादारी और भक्ति है। वे शक्ति, बुद्धि और विवेक का उत्तम संयोजन हैं।"

बयान में आगे कहा गया, "25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का लोगो खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों, स्किल, एथलीटों की टीम वर्क, एथलेटिकिज्म, समर्पण और खेल स्किल के प्रदर्शन को दर्शाता है।"

ODI World Cup 2023 की कर लीजिए एडवांस में तैयारी, ईडन गार्डन में मैच देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे


अंतर-राज्य चैंपियन तजिंदर पाल सिंह तूर और ज्योति याराजी टूर्नामेंट में भारतीय टीम में शीर्ष नामों में से होंगे।

मुरली श्रीशंकर, जिन्होंने पिछले हफ्ते नेशनल में 8.41 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई थी, और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि तेजस्विन शंकर डिकैथलॉन स्पर्धा में भाग लेंगे।

प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता, पेरिस पैरालंपिक खेलों का कोटा हासिल किया

भारत के प्रवीण कुमार ने यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस में 2024 में होने वाले पैरालंपिक खेलों का कोटा हासिल किया।

बीस वर्षीय प्रवीण ने 2.01 मीटर छलांग लगाकर सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह पोलैंड के लेपियाटो मासिएज (2.05 मीटर) और ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन (2.05 मीटर) के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

प्रवीण का यह पदक चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक भी है। नोएडा के रहने वाले इस खिलाड़ी ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीता था।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को पेरिस पैरालंपिक खेलों का कोटा मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।