एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Asian Athletics Championships) के लिए हनुमान जी (Lord Hanuman) को आधिकारिक मैस्कॉट (mascot) यानी शुभंकर चुना गया है। ये स्पोर्ट्स इवेंट 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक, थाईलैंड में होने जा रहा है। आयोजन का 24वां एडिशन एथलेटिक्स के लिए एशिया की गवर्निंग बॉडी की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
