Asian Games 2023: एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने जीते 100 मेडल, ज्योति-ओजस ने भारत को दिलाया गोल्ड

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ एश‍ियाड में भारत ने इत‍िहास रच द‍िया है। भारत के एथलीट्स एक के बाद एक लगातार मेडल्स जीत रहे हैं। भारत के 100 मेडल करीब पक्के हो गए हैं। इस बीच भारत को आर्चरी में गोल्ड मेडल मिला है। ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया की खिलाड़ी को हराया है

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 11:54 AM
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

Asian Games 2023: भारत एशियन गेम्स में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गया है। भारत ने 14वें दिन अब तक कुल 99 मेडल हासिल कर लिए हैं। आर्चरी में सुबह से अबतक 4 पदक आ गए हैं। मेंस आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत की झोली में ही आया है। फाइनल में ओजस देवताले ने अभिषेक वर्मा को हराया। ओजस को गोल्ड और अभिषेक को सिल्वर मेडल मिला। ये भारत का इन खेलों में 99वां पदक है। इससे पहले, ज्योति सुरेखा ने महिलाओं के कंपाउंड कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल में कोरियाई तीरंदाज को हराया. अदिति स्वामी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

भारत को आर्चरी में गोल्ड मेडल मिला है। ज्योति के शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ कोरिया की खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा। ज्योति ने कंपाउंड इंडीविजुअल इवेंट में विजय का परचम फहराया। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि जो मैंने सोचा था मैं वो कर पाई। 3 गोल्ड मेडल भी आए हैं। जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया मैं सभी लोगों का धन्यवाद देती हूं।


आर्चरी में ब्रांज भी झोली में आया

एशियाई खेलो के 14 वें दिन सुबह-सुबह ही भारत को आर्चरी में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। अदिति स्वामी ने कंपाउंड इंडीविजुअल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। अदिति ने इंडोनेशिया की तीरंदाज को 146-140 से हराया है। इस बार के एशियाड में भारत के 100 मेडल पक्के हो चुके हैं। 72 साल के एशियाई खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत मेडल की सेंचुरी पार करेगा। एशियन गेम्स में 13 दिन तक भारत ने 95 मेडल जीते हैं। इसमें 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं 9 अलग-अलग इंवेट में भी मेडल कंफर्म हो चुके हैं।

Cricket World Cup 2023 SA vs SL: साउथ अफ्रीका से होगी आज श्रीलंका की भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया ने जीते 100 मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में 100 मेडल जीत लिए हैं। विमेंस कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया। यह टीम इंडिया का 25वां गोल्ड रहा। भारत ने फाइनल में 26-24 से जीत हासिल की है।

मेडल टैली में भारत चौथे नंबर पर मौजूद है। वहीं टैली में मेज़बान चीन 354 मेडल्स के साथ पहले नंबर पर है। वहीं अगर क्रिकेट की बात करें तो भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना अफगानिस्तान के साथ है। गोल्ड मेडल मैच के लिए फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।