Asian Games 2023: भारत एशियन गेम्स में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गया है। भारत ने 14वें दिन अब तक कुल 99 मेडल हासिल कर लिए हैं। आर्चरी में सुबह से अबतक 4 पदक आ गए हैं। मेंस आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत की झोली में ही आया है। फाइनल में ओजस देवताले ने अभिषेक वर्मा को हराया। ओजस को गोल्ड और अभिषेक को सिल्वर मेडल मिला। ये भारत का इन खेलों में 99वां पदक है। इससे पहले, ज्योति सुरेखा ने महिलाओं के कंपाउंड कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल में कोरियाई तीरंदाज को हराया. अदिति स्वामी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
