Get App

Asian Games 2023: मीराबाई चानू का सफर निराशा के साथ हुआ खत्म, भार उठाने के दौरान हुईं चोटिल

Asian Games 2023: मीराबाई चानू 117 किग्रा क्लीन एंड जर्क लिफ्ट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने से चूक गईं। हालांकि उनको दो मौके मिले थे। अपनी आखिरी कोशिश में वे पीठ के बल गिर पड़ीं, जिसके बाद उनको मंच से उतरना पड़ गया। स्नैच कटेगरी में मीराबाई चानू केवल 83 किलो ग्राम का ही वजह उठाने में कामयाब हो सकीं। वहीं चानू 86 किलो ग्राम का वजन उठाने में दो बार नाकाम रहीं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 5:46 PM
Asian Games 2023: मीराबाई चानू का सफर निराशा के साथ हुआ खत्म, भार उठाने के दौरान हुईं चोटिल
ASIAN GAMES 2023: मीराबाई चानू 117 किग्रा क्लीन एंड जर्क लिफ्ट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने से चूक गईं

भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का सफर एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में बेहद ही निराशा भरे अंदाज में खत्म हुआ। ओलंपिक में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहीं। चानू 30 सितंबर को महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में चौथे नंबर पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान वे पीठ के बल गिर भी गई थीं।

ब्रॉन्च मेडल हासिल करने से चूकीं मीराबाई चानू

मीराबाई चानू 117 किग्रा क्लीन एंड जर्क लिफ्ट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने से चूक गईं। हालांकि उनको दो मौके मिले थे। अपनी आखिरी कोशिश में वे पीठ के बल गिर पड़ीं, जिसके बाद उनको मंच से उतरना पड़ गया। स्नैच कटेगरी में मीराबाई चानू केवल 83 किलो ग्राम का ही वजह उठाने में कामयाब हो सकीं। वहीं चानू 86 किलो ग्राम का वजन उठाने में दो बार नाकाम रहीं। आखिरी स्नैच में, वह स्क्वाट पोजीशन से उठने में विफल रही और आगे गिर गई जबकि बार उसकी पीठ पर गिरा। वहीं प्रतियोगिता के दौरान छह वेटलिफ्टर्स ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया था।

World Cup 2023: भारत के इन दस शहरों में काफी ज्यादा बढ़ गई हैं होटल के कमरों की कीमतें, चेक करें पूरी लिस्ट | Moneycontrol Hindi

एरिना से लंगड़ाती हुई बाहर गईं मीराबाई चानू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें