Get App

Asian Games 2023: रुतुजा भोसले और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने जीता गोल्ड, आखिरी सेट में पिछड़ने के बाद चीनी खिलाड़ियों को दी मात

रुतुजा भोसले और रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेलों में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टेनिस मिक्स्ड डबल में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय खिलाड़ियों ने चीनी खिलाड़ियों ताइपे की त्सुंग-हाओ हुआंग और एन-शुओ लियांग की जोड़ी के खिलाफ खिताबी मुकाबला 2-6, 6-3, 10-4 से जीता

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 8:29 PM
Asian Games 2023: रुतुजा भोसले और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने जीता गोल्ड, आखिरी सेट में पिछड़ने के बाद चीनी खिलाड़ियों को दी मात
ASIAN GAMES 2023: भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने चीन में हो रहे एशियन गेम्स में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (GOLD MEDAL) पर अपना कब्जा जमाया है

Asian Games 2023: भारतीय टेनिस खिलाड़ियों ने चीन में हो रहे एशियन गेम्स में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (Gold Medal) पर अपना कब्जा जमाया है। रुतुजा भोसले और रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेलों में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टेनिस मिक्स्ड डबल में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय खिलाड़ियों ने चीनी खिलाड़ियों ताइपे की त्सुंग-हाओ हुआंग और एन-शुओ लियांग की जोड़ी के खिलाफ खिताबी मुकाबला 2-6, 6-3, 10-4 से जीता।

भारत ने जीते अभी तक इतने गोल्ड

एशियाई खेलों (Asian Games 2023) में अभी तक भारतीय टीम केवल दो ही गोल्ड मेडल जीत सकी है। इससे पहले साल 2002 में बुसान में भारत ने चार गोल्ड मेडल जीते थे। वहीं साल 2006 में दोहा एशियन गेम्स में भारत ने चार गोल्ड मेडल झटकने में कामयाबी हासिल की थी। जबकि साल 2010 में गुआंगजौ में हुई इस प्रतियोगिता में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि साव 2014 में इंचियोन में भारत ने पांच मेडल जीते थे। वहीं साल 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में भारत ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे।

Asian Games 2023: मीराबाई चानू का सफर निराशा के साथ हुआ खत्म, भार उठाने के दौरान हुईं चोटिल | Moneycontrol Hindi

मीराबाई चानू की निराशाजनक विदाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें