Asian Games में भारत का पांचवां गोल्ड, महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीत बढ़ाया देश का मान

Asian Games में लगातार भारत के शूटर्स का परफॉर्मेंस सबको हैरान कर रहा है। फिर एक बार शूटर्स की टीम ने गोल्ड पर निशाना साधा है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) ने चीन को छह प्वाइंट से मात देकर 50 मीटर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड जीता है। इसी के साथ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले इंडिविजुअल मेडल इवेंट में भी हिस्सा लेते नजर आएंगे।

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 9:48 AM
इंडिया ने शूटिंग रेंज में अब तक कुल 15 मेडल जीते हैं जिनमें से पांच गोल्ड हैं।

भारत के शूटर्स लगातार गोल्ड पर गोल्ड जीत रहे हैं। 50  मीटर राइफल में तीन की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। वहीं ईशा सिंह द्वारा लीड की गई टीम ने 10 मीटर पिस्टल में शुक्रवार को सिल्वर मेडल जीता। पुरुष 50 मीटर रायफल टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) का इंडिविजुअल स्कोर बनाने में कामयाब रहे। तीनों ने मिलकर चाइनीज प्रतिद्वंद्वियों के सामने 1769 का स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ 6 प्वाइंट्स से गोल्ड अपने नाम किया। वहीं 1748 प्वाइंट्स के साथ साउथ कोरिया तीसरे पायदान पर रही।

इंडिविजुअल मेडल के लिए हुए क्वालिफाई

ऐश्वर्य और स्वप्निल का इंडिविजुअल स्कोर सबसे बेहतर रहा। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद दोनों ही पहले और दूसरे पायदान पर थे। अखिल ने भले ही क्वालिफिकेशन राउंड में 587 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है लेकिन वो आठ टीमों के फाइनल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि इंडिविजुअल मेडल राउंड में हर देश से सिर्फ दो लोग ही हिस्सा ले पाते हैं।

भारत के शूटर्स का 15वां मेडल

इंडिया ने शूटिंग रेंज में अब तक कुल 15 मेडल जीते हैं जिनमें से पांच गोल्ड हैं। इंडियन वुमेन 10m एयर पिस्टल की टीम को लीड कर रही ईशा के हिस्से वहीं सिल्वर मेडल आया है। टीम में ईशा (579), पलक (577) और दिव्या (575) ने मिलकर 1731 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं चीनी टीम ने 1736 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं चाइनीज ताइपेई ने 1723 के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

6 साल की सबसे बड़ी बिकवाली, प्रमोटर्स ने धड़ाधड़ बेच डाले शेयर, ये रही वजह


ईशा क्या ले पाएंगी इस बार गोल्ड

ईशा और पलक को इंडिविजुअल मेडल जीतने का मौका दिया जाएगा। वो फाइनल में सिलेक्ट हुए आठ शूटर्स में से एक हैं। ईशा पांचवें और पलक ने सातवें स्थान पर जगह बनाई जबकि दिव्या ने दसवें स्थान पर आकर अपना इंडिविजुअल मेडल के लिए शूट करने का चांस खो दिया। इसके अलावा ईशा ने 25 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर जीता था। वहीं बुधवार को ईशा ने मनु भकेर और रिदम के साथ मिलकर 25 मीटर टीम इवेंट में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।