Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत की शानदार और सधी हुई शुरुआत हुई है। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के पहले ही दिन अभी तक अपने नाम पर पांच मेडल हासिल कर कर लिये हैं। हालांकि भारत के लिए अभी भी सुनहरे तमगे को हासिल करना बाकी है। पहले दिन अलग अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर और दो कांस्य पदक के सात पांच पदक झटक लिए हैं।
निशानेबाजी, रोइंग और शूटिंग में मिले पदक
एशियन गेम्स में अभी तक बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत ने निशानेबाजी और रोइंग और शूटिंग में मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं क्रिकेट की अगर बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत हासिल करके एशियन गेम्स में अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
हॉकी में भारत की शानदार शुरुआत
वहीं हॉकी में भारतीय धीम की शुरुआत धुआंधार रही है। भारतीय हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत जीत हासिल की है। वहीं भारत की रमिता जिंदल ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल सिंगल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। आइये डाल लेते हैं उन खेलों पर एक नजर जिनमें पदक मिले हैं।
एशियन गेम्स ने इन खेलों में मिले मेडल
10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट निशानेबाजी में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग में भी सिल्वर मेडल मिला है। मेन्स कॉक्सलेस डबल्स रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम रोइंग में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। वूमेन 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) में भारत की रमिता, मेहुली घोष और चौकसी को सिल्वर मेडल मिला है। वहीं पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद को भी सिल्वर मेडल मिला है। रोइंग - पुरुषों की जोड़ी में भारत के बाबू लाल यादव और लेख राम को कांस्य पदक मिला है।