Asian Games: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत की शानदार और सधी हुई शुरुआत हुई है। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के पहले ही दिन अभी तक अपने नाम पर पांच मेडल हासिल कर कर लिये हैं। हालांकि भारत के लिए अभी भी सुनहरे तमगे को हासिल करना बाकी है। पहले दिन अलग अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर और दो कांस्य पदक के सात पांच पदक झटक लिए हैं।
