बजरंग पूनिया को लगा बड़ा झटका, डोप सैंपल नहीं देने पर NADA ने किया सस्पेंड

Bajrang Punia: नेशनल एंटी-डोपिंग एंटी एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पूनिया को सस्पेंड कर दिया है। इसकी वजह ये है कि बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट के लिए अपना सैंपल नहीं दिया था। जिसके बाद NADA ने यह एक्शन लिया है। बजरंग को मार्च के महीने में पेरिस ओलिंपिक क्वालिफायर्स के लिए आयोजित नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा था

अपडेटेड May 05, 2024 पर 1:56 PM
नाडा से अस्थायी तौर पर सस्पेंड होने के बाद बजरंग की ओलिंपिक दावेदारी पर भी खतरा मंडराने लगा है।

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को करारा झटका लगा है। पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी (National Anti-Doping Agency - NADA) ने अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। पूनिया ने मार्च में सोनीपत में आयोजित नेशनल ट्रायल्स के दौरान डोप सैम्पल नहीं दिया था। जिसकी वजह से उन पर यह कार्रवाई की गई हैं। 10 मार्च को NADA ने बजरंग से अपना सैंपल देने के लिए कहा था। लेकिन, बजरंग ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। NADA को वर्ल्ड एंटी-डोपिंग ( World Anti-Doping Agency- WADA) को बताना था कि एक एथलीट ने अपना सैंपल क्यों नहीं दिया?

इसके बाद WADA ने NADA से कहा कि वह बजरंग को नोटिस जारी कर बताए कि उसने टेस्ट से इनकार क्यों किया? 23 अप्रैल को NADA ने बजरंग को नोटिस दिया और 7 मई तक जवाब देने को कहा था। बजरंग ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। ऐसे में नाडा ने बजरंग पूनिया को सस्पेंड कर दिया।

ट्रायल्स में हार गए थे बजरंग पूनिया


बता दें कि बजरंग पूनिया को पेरिस ओलिंपिक क्वालिफायर्स के लिए आयोजित नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा था। टोक्यो ओलिंपिक (2020) के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को पहलवान रोहित कुमार ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग के सेमीफाइनल में हरा दिया था। ऐसे में उनके पेरिस ओलिंपिक 2024 में भाग लेने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा था। जब तक बजरंग का निलंबन नहीं हटाया जाता, तब तक वह किसी भी टूर्नामेंट या ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाएंगे। वहीं अगर सुनवाई के दौरान आरोप बरकरार रहे तो उन्हें ओलिंपिक के लिए आने वाले ट्रायल में भाग लेने से भी रोका जा सकता है।

बजरंग ने एशियन गेम्स बिना ट्रायल्स दिए खेला था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग पूनिया को पिछले साल चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी बजरंग को जापानी पहलवान के. यामागुची ने 10-0 से हरा दिया था। उनकी हार के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग भड़क गए थे। उन्हें ट्रायल के बिना इन खेलों के लिए भारतीय दल में शामिल करने की भी आलोचना हुई थी।

Josh Baker Dies: युवा क्रिकेटर जोश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन, एक दिन पहले चटकाए थे 3 विकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।