भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को करारा झटका लगा है। पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी (National Anti-Doping Agency - NADA) ने अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। पूनिया ने मार्च में सोनीपत में आयोजित नेशनल ट्रायल्स के दौरान डोप सैम्पल नहीं दिया था। जिसकी वजह से उन पर यह कार्रवाई की गई हैं। 10 मार्च को NADA ने बजरंग से अपना सैंपल देने के लिए कहा था। लेकिन, बजरंग ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। NADA को वर्ल्ड एंटी-डोपिंग ( World Anti-Doping Agency- WADA) को बताना था कि एक एथलीट ने अपना सैंपल क्यों नहीं दिया?
