Get App

टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो देने वाले क्रिकेटर्स की मौज, BCCI ने इंसेंटिव स्कीम का किया ऐलान

Test Match : भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड (England Looses) को 64 रनों से करारी मात देकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। इस जीत के बाद BCCI ने टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो देने वाले क्रिकेटर्स के लिए नए इंसेंटिव स्कीम का ऐलान किया है। इसके तहत खिलाड़ियों को भारी-भरकम रकम इनाम के रूप में दी जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 09, 2024 पर 6:07 PM
टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो देने वाले क्रिकेटर्स की मौज, BCCI ने इंसेंटिव स्कीम का किया ऐलान
BCCI टेस्ट मैचों में खेलने को प्राथमिकता देने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है।

Test Match : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टेस्ट मैचों में खेलने को प्राथमिकता देने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत BCCI ने इन खिलाड़ियों के लिए एक नई इंसेंटिव स्कीम शुरू की है। BCCI के सचिव जय शाह ने इसका ऐलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "2022-23 सीजन से शुरू होकर 'टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम' टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त रिवॉर्ड स्ट्रक्चर के रूप में काम करेगी।" इसका मतलब है कि क्रिकेटर्स को मैच फीस के 15 लाख रुपये के अलावा इनाम के रूप में अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

किन क्रिकेटर्स को होगा फायदा

टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाले ऐसे क्रिकेटर जो एक सीजन में 50% से अधिक टेस्ट मैचों में भाग लेते हैं, उन्हें एक टेस्ट मैच के लिए मिलने वाले 15 लाख रुपये के अलावा हर गेम के लिए 30 लाख रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। यहां माना गया है कि एक सीजन में 9 टेस्ट मैच आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, एक सीजन में 75 फीसदी यानी 7 से अधिक मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स के लिए हर मैच में 45 लाख का इंसेंटिव तय किया गया है। यहां बताए गए इंसेंटिव प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों के लिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें