Get App

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स की वाइफ के लेकर बनाए ये कड़े नियम

पिछले कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में अर्श से फर्श तक का सफर तय करने वाली टीम इंडिया को लेकर BCCI ने सख्त कदम उठाए हैं। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से हार के बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 1-3 से हार मिली है। इस कारण BCCI ने खिलाड़ियों की पत्नियों को लेकर कड़े नियम बनाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 2:19 PM
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स की वाइफ के लेकर बनाए ये कड़े नियम
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा एक्शन

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी के पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। BCCI ने खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवारों को दौरे पर उनके साथ जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। भारत को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 0-3 से हार मिली और फिर उसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

BCCI का बड़ा फैसला

यह फैसला शनिवार को मुंबई में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें बीसीसीआई के अधिकारी, मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा शामिल हुए। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद खिलाड़ियों को पत्नी और बच्चों से जुड़े नियमों में ढील दी गई थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट अब पुराने ढर्रे पर लौटने वाला है। 45 दिनों से अधिक लंबे विदेशी दौरों के लिए खिलाड़ियों के परिवारों को केवल 14 दिनों तक ही उनके साथ रहने की अनुमति होगी। छोटे दौरों पर वो टीम होटल में अधिकतम एक सप्ताह तक रह सकते हैं। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पुर कई खिलाड़ियों के परिवार पूरी अवधि के दौरान साथ थे।

एक साथ ही जाएंगे खिलाड़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें