बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है वापसी!

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मोहम्मद शमी टीम में वापसी कर सकते हैं। बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए शमी ने चार विकेट चटकाए हैं, जिसके बाद से टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:27 PM
Mohammed Shami: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं मोहम्मद शमी (Photo Credit: Social Media)

Border-Gavaskar Trophy: भारतीय टीम को 22 नवंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेलने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को 5 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से इस सीरीज को जीतना बहुत जरूरी है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे पर भारतीय टीम उसके सबसे खास गेंदबाज मोहम्मद शमी का साथ मिल सकता है।

आस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज के लिए शमी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। ये कयास इस वजह से लगाए जा रहे हैं क्योंकि हाल ही में हुए बंगाल की ओर से खेलते हुए रणजी मैच में शमी ने चार विकेट चटकाए हैं। जिसके बाद से उनकी भारतीय टीम में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

शमी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती


पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की राष्ट्रीय चयन समिति और राष्ट्रीय क्रिकेट की मेडिकल टीम यह देखना चाहती है कि लाल गेंद के खेल में शमी कैसा प्रदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय चयन समिति, शमी को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। इसलिए उन्होंने 34 वर्षीय तेज गेंदबाज के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है।

एक साल बाद शमी ने खेला टेस्ट

एक साल से अधिक समय के बाद मोहम्मद शमी ने रणजी में लाल गेंद से गेंदबाजी की है। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तोड़ दिया। शमी ने 57 ओवरों में चार स्पैल किए, जहां उन्होंने 54 रन देकर चार विकेट लिए जिसमें 19 ओवरों में चार मेडन भी शामिल थे। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज शुभम शर्मा, सारांश जैन और दो अन्य पुछल्ले बल्लेबाज उनके शिकार बने।

दूसरा टेस्ट खेल सकते हैं शमी!

अगर शमी को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी मिल जाती है तो उनको एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है, जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। बीसीसीआई सूत्र ने बताया, "अगर शमी के फिटनेस को लेकर एनसीए की मेडिकल टीम उनको हरी झंडी दे देती है, तो जाहिर है कि वह दूसरे टेस्ट से पहले मैदान में उतरेंगे।"

भारत के लिए सीरीज जीतना जरूरी

शमी के टीम में वापसी से भारत को काफी फायदा होगा। इस सीरीज को जीतकर भारतीय टीम भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। दो बार के फाइनलिस्ट को लगातार तीसरे बार के लिए फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पांच मैचों में से चार में जीत और एक ड्रॉ करना होगा।

पूर्व क्रिकेटर का बेटा बन गया लड़की, वीडियो वायरल, लोग हुए हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।