Get App

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे बूम-बूम बुमराह! बॉलर के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है। वहीं टीम के ऐलान के पहले भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 6:21 PM
Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे बूम-बूम बुमराह! बॉलर के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
बुमराह के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया के फैंस के लिए पिछला तीन महीना दिल तोड़ने वाला रहा है। पहले अपने घर में न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अभी इन दोनों हार का गम कम ही हुआ था कि फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह को पीठ की सूजन कम होने तक आराम करने की सलाह दी गई है, जिससे चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी वापसी की उम्मीदें खत्न होती दिख रही हैं।

सामने आई ये रिपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे हैं और उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक बुमराहा अगले हफ्ते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा सकते हैं। फिलहाल मांसपेशियों को ठीक करने और सूजन कम करने में मदद करने के लिए उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। जसप्रीत बुमराह की मांसपेशियों में सूजन जब ठीक हो जाएगी। उसके बाद उनके आगे के खेलने पर कुछ साफ हो पाएगा। इससे पहले भी बुमराह पीठ में फ्रैक्चर की समस्या से जूझ चुके हैं। उस वक्त उनकी सर्जरी हुई थी और करीब दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया में हुए थे चोटिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें